जम्मू-कश्मीर के राजौरी के केरी इलाके में नियंत्रण रेखा के एक स्थान पर हुए एक विस्फोट में सेना के दो जवानों को चोटें आईं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह धमाका हुआ और दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय सेना अस्पताल में भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि नियमित ड्यूटी के दौरान नियंत्रण रेखा पर एक छोटे पैमाने पर विस्फोट हुआ, जिससे दोनों सैन्यकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल मौके से हटा दिया गया और सेना के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि विस्फोट लैंड माइन पर गलती से पैर रखने से हुआ। दोनों घायल कर्मियों का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।