बडी साजिश का हिस्सा
डीएसपी देवेंद्र बंद्राल ने बताया कि दुलहस्ती पावर हाउस के पास विस्फोटक मिलना बड़ी साजिश हो सकती है। एसएसपी खलील पोसवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हाईवे पर यातायात रोका गया
अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग पर यातायात तुरंत निलंबित कर दिया गया है और इसे पूरी जांच के बाद ही यातायात के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आईईडी लगाने के लिए जिम्मेदार आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
आतंकवाद का गढ़ रहा है इलाका
आतंकवाद के दौर में यह इलाका दहशतगर्दों का गढ़ माना जाता है। चिनाब घाटी का किश्तवाड़, डोडा और भद्रवाह के इलाके में बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों का संचालन होता रहा है।
बेहद महत्दुवपूर्ण है दुलहस्ती जल विद्युत परियोजना
दुलहस्ती जल विद्युत परियोजना के पूरा होने के बाद जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के कई हिस्सों में बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। परियोजना के चरण एक की उत्पादन क्षमता 390 मेगावाट की है। परियोजना रन द वाटर स्कीम पर आधारित हैं और यहां से उत्पादन होने वाली बिजली से जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान , दिल्ली और केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी उत्तरी ग्रिड के माध्यम से मुहैया होती है।