फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: दो अमरनाथ यात्रियों की मौत, एक घायल

Mon, 15 Jul 2019 01:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्री की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल है। पहलगाम पुलिस के अनुसार पवित्र गुफा के पास हृदयाघात से 52 वर्षीय डिंपल (हाउस नंबर 975, स्ट्रीट 6/1 जनकपुरी, लुधियाना-पंजाब) की मौत हो गई। शव को बालटाल में औपचारिकता पूरी करने के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


काजीगुंड ट्रांजिट कैंप में तबीयत बिगड़ने से मध्य प्रदेश के अजय मालवीर (32) की मौत हो गई। उसे अनंतनाग जिला अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के नोएडा की मंजू अग्रवाल (42) शेषनाग के पास घोड़े से गिर जाने से घायल हो गईं। उन्हें पहलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें