फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंगः दो आरोपियों ने कबूला पाकिस्तान से अलगाववादियों को आता था फंड

Tue, 19 Sep 2017 10:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
टेरर फंडिंग में दो ने दर्ज करवाया कबूलनामा - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में दो लोगों द्वारा आरोप कबूलने की बात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सामने दो आरोपियों ने अपना कबूलनामा दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए बाहर से पैसा आता था, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।
विज्ञापन


हालांकि इन दोनों आरोपियों का नाम पता नहीं चल पाया है, लेकिन जानकारी है कि इनमें से एक को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे को हिरासत में लिया गया था। सूत्रों से जानकारी के अनुसार आरोपी के घर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा छापेमारी के बाद आरोपी को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जिसने बाद में एनआईए के सामने कबूलनामा दर्ज करवाने की इच्छा व्यक्त की थी।

उसने घाटी में स्थित अलगाववादियों के लिए पाकिस्तानी आधारित आतंकी संगठनों की ओर से धन भेजे जाने के तौर-तरीकों का विस्तृत विवरण दिया। गौरतलब है कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष एक एकांत बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अभियुक्त ने इस बात की पुष्टि की कि वह जांच एजेंसी से बिना किसी दबाव के बयान दे रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। कार्यवाही के दौरान अदालत के परिसर में कोई जांच अधिकारी मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें