फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कारगिल में 23 भाजपा नेताओं ने दिया इस्तीफा, मागों की अनदेखी से नाराज थे नेता

Sat, 21 Jul 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल में इस साल होने वाले लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के चुनाव से पूर्व भाजपा के करीब 23 नेताओं ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन अशोक कौल को सौंपा है। कौल के अनुसार इसमें कोई बड़ा नेता नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा के कारगिल के प्रवक्ता सुबहान जाफरी की अगुवाई में नाराज नेताओं ने महासचिव संगठन अशोक कौल से मुलाकात की और आरोप लगाया कि समय-समय पर भाजपा के प्रदेश नेताओं के समक्ष मांगें रखने के बावजूद अनदेखी हुई। इसके अलावा भाजयुमो के कारगिल के नेता मोहम्मद हसन पासशा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिले के कारगिल नेताओं की उपेक्षा कर भाजपा की तरफ से फैसले लिए। यह सब प्रदेश के भाजपा नेताओं के इशारे पर हुआ। 

इसके बाद पत्रकार वार्ता में सुबहान जाफरी ने कहा कि उन्होंने कोशिश की कि कारगिल जिले में भाजपा एकजुट रहें। इसके लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा से लेकर अशोक कौल व अन्य भाजपा नेताओं के समक्ष मसले रखे गए, लेकिन हर बार अनदेखी हुई। 
विज्ञापन


इन नेताओं ने दिया इस्तीफा  
इस्तीफा देने वाले नेताओं में जिला उपाध्यक्ष सीवांग डोरजे, प्रवक्ता सुबहान जाफरी, महासचिव जाकिर अली, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अली, किसान मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल हनी, सीवांग टुंडुप, सचिव मोहम्मद सकामबो, मोहम्मद सलमान, गुलाम मोहम्मद ककसार आदि शामिल है। दूसरी तरफ इस बारे में भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने बताया कि जिन नेताओं के इस्तीफे की बात की जा रही है। उनमें कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं है। लेह और कारगिल में भाजपा मजबूत है और आगामी चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें