फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मार्च में लीजिए ट्यूलिप गार्डन का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन वक्त से पहले ही खिल उठेगा। ट्यूलिप के पूरी तरह से खिलने का समय अप्रैल के पहले सप्ताह का होता है।
विज्ञापन


लेकिन जो तापमान अप्रैल में फूल खिलने के लिए चाहिए होता है, वह तापमान इस समय श्रीनगर में महसूस किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही ऐसा तापमान होगा, जो अप्रैल में होता है।

पिछले साल ट्यूलिप गार्डन पूरी तरह से नहीं खिल पाया था। वर्ष 2014 में आई बाढ़ की वजह से यह खिल नहीं पाया, लेकिन इस साल इसके पूरे शबाब पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छह हेक्टेयर पर ट्यूलिप के 10 लाख बल्ब लगाए गए

श्रीनगर में छह हेक्टेयर पर ट्यूलिप के 10 लाख बल्ब लगाए गए हैं, जो पिछले साल से एक लाख ज्यादा हैं। दिसंबर महीने में इसके बल्ब लगाए जाते हैं, जो अप्रैल में खिलते हैं।

बागवानी विभाग के निदेशक तलत परवेज का कहना है कि पिछले वर्ष नौ लाख बल्ब लगाए गए थे, लेकिन जनवरी और फरवरी में भारी बारिश की वजह से आधे फूल भी नहीं खिल पाए।

वर्ष 2014 में आई बाढ़ की वजह से भी लोगों में डर पैदा हो गया था, इसकी वजह से इसे देखने वाले भी कम उमड़े, लेकिन इस साल यह पूरी तरह से खिलेगा। बल्ब बाहर आना शुरू हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें