फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में दमखम दिखाएगी प्रदेश की रस्साकसी टीम

Mon, 27 Oct 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के उत्तर में दरगल के परनेम में 16 वी सब जूनियर और 27 वें जूनियर पुरुष नैशनल टग आफ वार चैंपियनशिप हो रही है। जम्मू एंड कश्मीर टग आफ वार एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह आनंद की निगरानी में राज्य की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से 27 वें जूनियर पुरुष नेशनल के लिए प्रीतपाल सिंह, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, सुदीप सिंह, रोहित शर्मा, आगा तयीद अशरफ, आगा बासित इकबाल, गौरव जंबाल, अजय शर्मा, मलकीयत सिंह को चुना गया है। इस टीम के साथ कोच के तौर पर अजय शर्मा रहेंगे।

दूसरी ओर 16 वें सब जूनियर पुरुष टीम में विकास कुमार, नरिंद्रपाल, अमितोज, सिंह, आधार गुप्ता, अनुभव, प्रताप, मणि के बक्शी, सौरभ शर्मा, प्रणव, तरसेम सिंह को चुना है जबकि कोच के तौर पर गौरव दुबे और तरसेम सिंह को टीम के मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के लिए  खिलाड़ियों को रवाना करने से पहले एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह की ओर किट और अन्य सामान वितरित किया गया है। खिलाड़ियों के चयन के लिए एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें