फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आग का गोला बना ट्रक, चालक और हेल्पर ने भागकर बचाई जान

Tue, 14 Oct 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। रविवार देर रात करीब 12 बजे अखनूर स्टील ब्रिज के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में पशु चारा (फीड) भरा हुआ था जो पटियाला (पंजाब) से अखनूर की ओर आ रहा था। हादसे के बाद चालक और हेल्पर ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार निवासी रामपुर जिला कठुआ और साहिल कुमार पुत्र राज कुमार निवासी रामकोट बतौर हेल्पर ट्रक के केबिन में खाना बना रहे थे उसी समय अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक के केबिन का एक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें