फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhnoor: केबिन में बन रहा था खाना, आग का गोला बना ट्रक, चालक और हेल्पर ने भागकर बचाई जान

Tue, 14 Oct 2025 11:28 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

अखनूर में रविवार देर रात एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसमें चालक और हेल्पर ने भागकर अपनी जान बचाई। ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय लगी आग से वाहन का एक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
अखनूर स्टील पुल के पास आग का गोला बना ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार देर रात करीब 12 बजे अखनूर स्टील ब्रिज के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में पशु चारा (फीड) भरा हुआ था जो पटियाला (पंजाब) से अखनूर की ओर आ रहा था। हादसे के बाद चालक और हेल्पर ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संतोष कुमार निवासी रामपुर जिला कठुआ और साहिल कुमार पुत्र राज कुमार निवासी रामकोट बतौर हेल्पर ट्रक के केबिन में खाना बना रहे थे उसी समय अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक के केबिन का एक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें