हाईवे पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक धर्मपाल (42) राजबाग थाना अंतर्गत हमीरपुर का निवासी था।
जानकारी के अनुसार देर शाम हमीरपुर के नजदीक ही हाईवे पर हादसा तब हुआ, जब बाइक (पीबी35एम-2642) और ट्रक (आरजे07जीए-0067) की टक्कर हो गई। जिला अस्पताल में धर्मपाल को मृत लाया घोषित कर दिया गया।
वहीं, जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों में हुई भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
घायलों में लेखराज निवासी हटलीमोड़ और सदसंगेल बिहार का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हाईवे पर हटलीमोड़ चौक पर दो तेज रफ्तार बाइक (पीबी35ए-4512) व (पीबी23पी-6154) में भिड़ंत हो गई।
इनमें से एक बाइक गलत दिशा से आ रही थी। दोनों की जोरदार भिड़ंत के बाद बाइक सवार दूर जाकर गिरे। घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए।
खून से लथपथ घायलों को बिना समय गंवाए जिला अस्पताल ले जाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।