जम्मू कश्मीर के राजोरी जिले के तरकुंडी सेक्टर स्थित सैन्य पोस्ट पर शनिवार को संदिग्ध हालत में ग्रेनेड फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तरकुंडी सेक्टर में तैनात सेना की 15 जैकलाई में नियुक्त सैन्य जवान ग्रेनेड फटने से घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार जवान बशारत यूसुफ पोस्ट पर ड्यूटी पर था कि अचानक ग्रेनेड में विस्फोट हो गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजोरी स्थित सेना के 150 जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेना अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।