पीडीपी-भाजपा के एजेंडा आफ अलायंस पर कसरत तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। लोकसभा उपचुनाव तथा पंचायत चुनावों को देखते हुए विश्वास बहाली के तहत दोनों दलों की इस संबंध में गठित मंत्रियों के समूह की बैठक जल्द हो सकती है।
इसमें दो हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की एनएचपीसी से वापसी, प्रधानमंत्री पैकेज के तहत विभिन्न विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि इधर बीच राज्य विधानसभा के सत्र, फिर मुख्यमंत्री के शहर से बाहर होने तथा उप मुख्यमंत्री के घर वैवाहिक समारोह के चलते बैठक को लेकर बात नहीं बन पाई। अब मुख्यमंत्री भी लौट आई हैं।
कहा जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रियों के समूह की बैठक जल्द बुलाई जा सकती है ताकि एजेंडा आफ अलायंस के प्रभावी क्रियान्वयन पर बातचीत हो सके। साथ ही केंद्र सरकार से प्रभावी कार्रवाई की बातचीत की जा सके।