फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में डा. श्यामा प्रसाद को श्रद्धांजलि

Thu, 23 Jun 2016 11:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
स्वर्गीय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने वीरवार को विधानसभा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


सदन में पहली बार मौजूद सभी भाजपा विधायकों ने खड़े होकर मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। विधायक सत शर्मा ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से ही पार्टी आज इस मुकाम पर रियासत में पहुंची है कि उसके 25 विधायक हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में जेल में किन परिस्थितियों में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत हुई, इसकी जांच की जानी चाहिए, ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन


सत शर्मा ने कहा कि रियासत में परमिट सिस्टम का विरोध करते हुए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन शुरू किया था। उन्हें माधोपुर में गिरफ्तार कर कश्मीर में ले जाकर जेल में रखा गया था। लोग डा. मुखर्जी की मौत का सच जानना चाहते हैं। सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें