फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद बीएसएफ जवान रमीज अहमद को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 28 Sep 2017 09:15 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोर में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान रमीज़ अहमद की घर में घुसकर नृशंस हत्या के बाद शहीद जवान के अंतिम यात्रा पर बीएसएफ ने शहीद जवान रमीज अहमद को बांदीपोरा के हाजिन पुलिस स्टेशन में गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रमीज के साथी और बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आतंकियों ने बुधवार रात बीएसएफ जवान रमीज के घर जबरन घुस आए थे और उसे ज़बरदस्ती खींच कर घर से बाहर निकलने लगे। जब रमीज के परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो आंतकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

जिससे रमीज की मौके पर मौत हो गई और उनके घर के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 33 साल के रमीज अहमद राजस्थान में तैनात थे और वो छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।
विज्ञापन

  Bandipora, J&K: Wreath laying ceremony of BSF's Md Ramzan Parray who was shot dead by terrorists yesterday, when he had come home on leave. pic.twitter.com/VqiwyvaEwL — ANI (@ANI) September 28, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें