सांबा के मावा गांव में शहीद वरुण काटल को श्रद्धांजलि देते परिजन व अन्य। अमर उजाला
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के सीमावर्ती मावा गांव के मुख्य चौक पर रविवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें गत वर्ष केरी सेक्टर में सीमा की सुरक्षा करते शहीद हुए वरुण काटल को पहले शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, शहीद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया।
सनद रहे कि 10 नवंबर, 2018 में मावा निवासी आठ जैकलाई के राइफलमैन वरुण काटल ने सीमा की रक्षा करते हुए केरी सेक्टर में शहादत का जाम पीया था। पहले शहीदी दिवस पर परिजनों कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिमा पर फूल अर्पित किए गए। शहीद के पिता अंचल सिंह व माता पिंकी रानी ने नम आंखों से अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी। वहीं, शहीद की बहन शुभलता जब अपने भाई की प्रतिमा के सामने खड़ी हुई तो अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई। शहीद के पिता को अपने युवा बेटे पर गर्व है। इस अवसर पर शहीद के भाई तरुण काटल, भाभी छालू, भतीजा उत्कर्ष, पूर्व सरपंच डॉ. चंद्र शेखर, जनकार सिंह, यूथ फार सोसायटी के प्रधान राहुल संब्याल, गुर्जर सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मावा चौक पर लगेगी प्रतिमा
शहीद के पिता अंचल सिंह ने बताया की वरुण की प्रतिमा बनाने के लिए कह दिया है। मावा चौक पर बेटे की प्रतिमा लगाई जाएगी। चार माह में प्रतिमा बन कर आ जाएगी, जिसे फिर स्थापित कर दिया जाएगा।