श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के श्रीनगर विंग में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हमले को बर्बर कृत्य बताया।
शोक सभा में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव कुमार, न्यायमूर्ति जावेद इकबाल वानी, न्यायमूर्ति राहुल भारती, न्यायमूर्ति मोक्ष खजुरिया काजमी, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी शामिल हुए। इसके अलावा, भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ नामित अधिवक्ता, जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष, बार के सदस्य, रजिस्ट्री के अधिकारी और कोर्ट कर्मचारी भी शोक सभा में उपस्थित रहे। संवाद