फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में हुए रक्तपात से स्तब्ध : कर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने श्रीनगर पार्टी कार्यालय में शोक सभा आयोजित की। इसमें पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने शोकसभा की अध्यक्षता की। एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की गई।
विज्ञापन


तारिक हमीद कर्रा ने कहा, पहलगाम में हुए रक्तपात ने हमें स्तब्ध कर दिया है। शोक और दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह राष्ट्रीय त्रासदी है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मीर ने कहा, किसी भी व्यक्ति की हत्या अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। हम उन सभी के दुख में शामिल हैं, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें