राजोरी। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में वीरवार को शहीद हुए सेना के जवान हवलदार मथियाझगन पी का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि समारोह के बाद सड़क मार्ग से जम्मू भेजा गया। शुक्रवार को हवाई मार्ग से पार्थिव देह को शहीद के तमिलनाडु के सेलम जिले में स्थित घर को रवाना कर दिया गया।
बता दें कि वीरवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की थी। हमले में हवलदार मथियाझगन पी शहीद हो गए थे।