फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में खुलेंगे सात नए सेंटर आफ एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी एकेडमिक काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दे दी गई। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. मनोज धर की अध्यक्षता में काउंसिल ने सात नए सेंटर आफ एक्सीलेंस मंजूर किए हैं। इन सेंटरों में शोध कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं जर्नलिज्म एंड मीडिया स्टडीज, डिपार्टमेंट आफ फिलॉसोफी, हिंदी निदेशालय, दो वर्ष का एमबीए एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम, डिप्लोमा इन म्यूजोलॉजी एंड आर्केलॉजी, रिसर्च क्लस्टर और एलुमनी एसोसिएशन आफ जम्मू यूनिवर्सिटी (संविधान सहित) को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन आयोजित काउंसिल की बैठक में नौ घंटे तक महामंथन हुआ। इस दौरान यूनिवर्सिटी के पुंछ कैंपस में इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेकभनोलॉजी और जम्मू यूनिवर्सिटी में इंटिग्रेटेड एमफिल-पीएचडी प्रोग्राम को भी मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें