फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पंडित प्रेम नाथ डोगरा को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रजा परिषद के संस्थापक पंडित प्रेमनाथ डोगरा की जयंती पर रविवार को भाजपा नेताओं ने जम्मू में डोगरा चौक पर उनके मूर्ति स्थल पर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद जुगल किशोर शर्मा, सह प्रभारी आशीष सूद, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता आदि नेताओं ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और मूर्ति को मार्ल्यापरण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

रैना ने कहा कि पंडित प्रेम नाथ डोगरा ने पूरा जीवन जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के कार्य में समर्पित किया। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आशीष सूद, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, रेखा महाजन, बलदेव सिंह बलोरिया, राजीव चाढ़क, संजीता डोगरा, नारायण सिंह और डॉ. प्रदीप महोत्रा आदि ने भी उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें