फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय समूह ने जेकेपीसीबी के प्रयासों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर क्लाइमेट एक्शन (पीजीसीए) ने जम्मू और श्रीनगर के गैर-प्राप्ति शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार की दिशा में जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेकेपीसीबी) द्वारा किए गए प्रयासों और पहल की सराहना की है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव, संसद सदस्य (राज्य सभा) डा. विकास महात्मे को भेजे संदेश में, जो पद्मश्री अवार्डी और नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, उन्होंने सामान्य रूप से जम्मू और कश्मीर के यूटी और जेके पीसीबी को बधाई दी। बीएस-4 मानक के अनुसार 1500 सीसी रेटिंग वाले वाणिज्यिक डीजल चालित वाहनों के लिए 125 केवीए से ऊपर डीजी सेट के लिए रेट्रोफिटिंग एमिशन कंट्रोल डिवाइसेस के उपयोग को अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

डा. महात्मे ने मुख्य सचिव को सूचित किया कि उन्होंने पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर क्लाइमेट एक्शन (पीजीसीए) का गठन किया था, जिसने मार्च 2020 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम में रखा था। 125 केवीए से ऊपर के डीजी सेटों में रेट्रोफिटिंग एमिशन डिवाइसेस की स्थापना का आदेश देकर उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में जेके पीसीबी ने बेहतर पहल की है। कम से कम 70 फीसदी वाले रेट्रोफिटिंग एमिशन कंट्रोल डिवाइसेस स्थापित करने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश जारी किए गए।
जेएंडके के उदाहरण के बाद, कई अन्य राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और हरियाणा सहित डीजी सेटों के लिए रेट्रोफिटिंग एमिशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी का उपयोग भी अनिवार्य कर दिया है। पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर क्लाइमेट एक्शन प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष जेके पीसीबी, सुरेश चुघ ने पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर क्लाइमेट एक्शन द्वारा यातायात विभाग सहित पीसीबी के प्रयासों को मान्यता देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने हितधारकों से अपील की कि वे डीजी सेट्स और डीजल चालित कमर्शियल में पीसीडीएस के बारे में लागू करें। वाहनों में उत्सर्जन के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और राज्य की वायु गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में जम्मू और कश्मीर के लोगों के स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें