फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से फिर डोल उठी घाटी

Thu, 19 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में बुधवार देर शाम भूकंप के झटके लगे। इससे अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार घाटी में 3.1 तीव्रता से झटके महसूस किए गए और जमीन के दस किमी. नीचे तक इसकी हलचल थी।
विज्ञापन


पिछले दो माह में भूकंप ने दूसरी बार रियासत में दस्तक दी है। राज्य में आए अधिकांश झटकों में अफगानिस्तान स्थित हिंदुकुश क्षेत्र मुख्य केंद्र रहा है। बुधवार रात 8.01 मिनट पर 4 से 5 सेकंड के लिए हल्के झटके महसूस किए गए। इसका कश्मीर के कई हिस्सों में असर दिखा।

हालांकि, कुछ सेकंड के लिए आए झटकों का अधिकांश लोगों को पता नहीं चला। लेकिन, बाद में भूकंप की सूचना सोशल साइट से फैल गई। मौसम विभाग श्रीनगर के इंचार्ज सोनम लोट्स के अनुसार इंडिया-नेपाल रीजन और कश्मीर में हल्के झटके महसूस किए गए। इसमें कश्मीर में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें