फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विजयपुर में पौधा रोपण करते
विज्ञापन
रामगढ़। हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सोशल फॉरेस्ट्री विभाग विजयपुर रेंज द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निधि वर्मा, थाना प्रभारी आशा नंद, पार्षद दिलबाग सिंह सोनी और छात्राओं ने पौधे लगाए। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज हमने और स्कूल के बच्चों ने पौधरोपण किया। हमने बच्चों को पौधों का महत्व समझाया। संवाद
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण
विजयपुर। अस्पताल परिसर में बुधवार को बीएमओ रामगढ़ डॉक्टर कयूम के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इसमें फलदार पौधे भी लगाए गए। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पौधे का वितरित किए गए। बीएमओ ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने और मानव जीवन को बचाने के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक है। यदि धरती पर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो पृथ्वी से मानव जीवन समाप्त हो जाएगा। यह कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। पेड़ पौधे रहने से वर्षा अधिक होती है। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मियों को घरों में कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर सदर अस्पताल के डॉक्टर सोहन लाल, अरुण शर्मा व दर्जनों चिकित्सक और अस्पताल कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें