संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल के मडाना गांव में सोमवार रात 8:30 बजे हुए शेल धमाके से क्षेत्र में अफरा तफरी और डर का माहौल है। सोमवार को विस्फोट में तीनों स्थानीय घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों को अब चिंता इस बात की हो रही है कि पता नहीं इस क्षेत्र में कहां-कहां किसकी स्थान पर ऐसे बम पड़े हैं। लोगों को डर है कि ऐसे हादसे कभी भी हो सकते हैं।
घायल रमित सिंह (66) का मिलिट्री हॉस्पिटल सतवारी, सिमरो देवी (76) का मेडिकल कॉलेज जम्मू और सुरैया बीबी का डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है लोगों के अनुसार तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।