फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफः बालटाल से यात्रा बहाल, आंकड़ा ढाई लाख के पार 

Sun, 21 Jul 2019 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
amarnath yatra 2019 - फोटो : ANI
विज्ञापन

मौसम साफ होने पर शनिवार को बालटाल ट्रैक से अमरनाथ यात्रा बहाल हुई। यात्रा के 20वें दिन बालटाल और पहलगाम ट्रैक से 20915 यात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

विज्ञापन


 इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 259889 तक पहुंच गया है। बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रियों का अभी तक मौसम ने साथ दिया है। 

आधार शिविर भगवती नगर से शनिवार को 171 छोटे बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच 4094 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें 2975 पुरुष, 955 महिलाएं, 20 बच्चे और 144 साधु शामिल रहे। 
विज्ञापन


पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। इस साल यात्रा नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। कश्मीर में शांतिपूर्ण हालात और मौसम के अनुकूल रहने से यात्रा में अब तक कोई खास अड़चन नहीं आई है। 

राजस्थान से आए यात्री राजेश्वर वर्मा ने कहा कि वह कई वर्ष से बाबा के दरबार में नतमस्तक होने के लिए जा रहे हैं। पिछले साल यात्रा के शुरू में ही मौसम खलनायक बन गया था।

लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर में मानसून सक्रिय होने के बावजूद अभी तक मौसम ने पूरा साथ दिया है। शहर के विभिन्न पंजीकरण काउंटरों पर आन स्पाट पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें