अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट (जेकेएसआरटीसी) की सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। मांग के अनुरूप अंतर जिला रूट्स पर बसों को चलाया जा रहा है। जेकेएसआरटीसी ने सभी जिलों के लिए दो-दो बसों को रखा है। वहीं शहर में इलेक्ट्रिक बसों के साथ अतिरिक्त बसों को लगाया है।