विजयपुर। 18 साल से कम उम्र के बच्चे, बच्चियां जिले की सड़कों पर स्कूटर, मोटरसाइकिल, स्कूटी, कार आदि धड़ल्ले से चला रहे हैं। मगर प्रशासन बेखबर है। इस कारण सड़क दुर्घटना बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
क्षेत्र के प्रवेश कुमार, प्रदीप कुमार, गुरदीप कौन, गारा सिंह, भातर सिंह आदि ने बताया कि कुछ समय से जिले के बच्चे, बच्चियां मोटरसाइकिल, स्कूटर, स्कूटी, कार आदि धड़ल्ले से चला रहे हैं। इस कारण सड़क दुर्घटना में इजाफा हो सकता है। लोगों ने यातायात विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए और इन बच्चे, बच्चियों पर कार्रवाई की जाए।
एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस टीम का गठन किया है। जो समय-समय पर नाका लगाकर कार्रवाई करती है। कुछ लोगों को जागरूक करके छोड़ दिया जाता है। संवाद