सांबा। नगर परिषद के पार्षद शनिवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से मिले। उन्हें परिषद के सीईओ के खिलाफ रेजुलेशन की प्रति सौंपी। उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली भी रहे।
पार्षदों ने उपायुक्त को बताया कि सीईओ ने अपनी मनमर्जी पर ही बस अड्डा हाईवे अथारिटी के ठेकेदार को किराए पर देकर पार्षदों का अपमान किया है। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष अधिकारी के खिलाफ अपनी बात रखी। उपायुक्त ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बारे में कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। इस पर कार्रवाई होगी। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली ने बताया कि हाईवे के ठेकेदार के साथ किराए का किया गया करारनामा भी वापस ले लिया गया है। 15 से 25 दिन तक बस अड्डा खाली कराने को कह दिया गया है। ताकि कस्बे के यात्री वाहनों व अन्य वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जा सके।