फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहन आपरेटरों के चक्का जाम से बनी रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। यात्री वाहनों के आपरेटरों द्वारा मांगों को लेकर किए गए चक्का जाम का व्यापक असर देखने को मिला। हाईवे के साथ संपर्क मार्गों पर भी यात्री वाहन नहीं देखे गए। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।
विज्ञापन

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जहां हर पांच मिनट बाद एक यात्री बस निकलती थी, बुधवार को मार्ग सुनसान रहा। सांबा से बॉर्डर मार्ग, सांबा से सुंब मार्ग, सांबा से नड मार्ग पर एक भी यात्री वाहन नहीं दिखा। दिन भर यात्री वाहनों के चक्का जाम से लोग भटकते रहे। सांबा से जम्मू स्कूल जाने के लिए सांबा चौक पर खडे़ दीपक, राहुल ने बताया कि उन्हें अपने स्कूल पहुंचना था, लेकिन यात्री वाहनों के चक्का जाम कारण उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए परेशानी बनी हुई है। रेखा रानी ने बताया की उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई। उन्हें अंतिम संस्कार में पहुंचना था, लेकिन यात्री वाहनों की हड़ताल कारण वह नही पहुंच पाए हैं। महिला पोली देवी, राधा रानी ने बताया कि उन्हें जम्मू पहुंचने के लिए ही काफी दिक्कतें बनी रहीं। कुल मिला कर यात्री वाहनों के चक्का जाम से लोग काफी परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें