फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा जेकेआरटीसी, जम्मू से पुष्कर व अजमेर तक सीधी बस की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार और दरबार साहिब के लिए बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को मिली काफी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को सीधे जोड़ने की दिशा में परिवहन निगम ने ठोस तैयारी शुरू कर दी है। हरिद्वार और दरबार साहिब के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद अब राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर और अजमेर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बसें भेजी जाएंगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों तक सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा देना है।
अधिकारियों के अनुसार सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू होगी। नए साल के पहले 15 दिन में ही दो बसें शुरू की हैं। अब कुछ और रूट की तलाश की गई। इन पर बसें चलाने से पहले निगम अपने बेड़े को भी मजबूत करेगा। बैसाखी तक नई बसें आने की उम्मीद है। इसके बाद धार्मिक स्थलों के लिए बसों का परिचालन होगा। जम्मू संभाग से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर, अजमेर शरीफ, हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य धार्मिक स्थल जाते हैं। अभी यात्रियों को निजी बसों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम की सीधी बस शुरू होने से एक भरोसेमंद विकल्प मिलेगा और यात्रा का खर्च कम होगा। लंबी दूरी की बसों में आरामदायक सीटें, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही समयसारिणी इस तरह तैयार की जाएगी कि यात्रियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। परिवहन निगम के महाप्रबंधक अब्दुल राशिद वार ने कहा कि अजमेर के लिए बस शुरू करने पर काम कर रहे हैं। जल्द सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें