फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जागृति ओल्ड ऐज होम व बाल आश्रम में मनाई मकर संक्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भाजपा महिला मोर्चा उधमपुर की तरफ से वीरवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जागृति ओल्ड ऐज होम एवं बाल आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों और बच्चों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष निशा महाजन ने कहा कि आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ अपने त्योहार मनाना हमारा कर्तव्य है। इसी के चलते आज हमने यहां बच्चों और बुजुर्गों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया है और सभनने मिल बांटकर खिचड़ी का प्रसाद भी खाया है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर सुर्य उतरायण हो जाते हैं। इस दिवस को अंधकार से उजाले की तरफ भी जोड़कर देखा जाता है। इस दिवस पर सभी को अपने मन से अंधकार मिटाकर उजाले की और बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें