अखनूर। निजी बस और मेटाडोर चालकों ने मांगों के समर्थन पर हड़ताल रखी। इससे सामान्य जनजीवन पुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा।
बुधवार को छंब रूटों की बसें और मेटाडोर यूनियन द्वारा मांगों के समर्थन में हड़ताल रखी। सड़कों पर यात्री वाहन नहीं चले। लोगों को गंतव्य पर पहुंचने पर बड़ी परेेशानी का समाना करना पड़ा। वहीं बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। यात्री गणेश कुमार ने बताया कि यात्री बसों की हड़ताल से जरूरी कार्य के लिए जम्मू जाना था, मगर नहीं जाने पर परेशानी का उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि सरकार को ट्रांसपोर्टर से बातचीत करनी चाहिए। राहगीर ममता देवी ने बताया कि हड़ताल की जानकारी नहीं होने पर राज्य से नहीं जा सके। सरकार को लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने पर सरकारी बसें लगाने चाहिए। संवाद