जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में वित्तीय प्रणाली बेहद पारदर्शी हैं। उन्होंने बुधवार को वित्त विभाग की तरफ से जारी वार्षिक रिपोर्ट को जारी करते हुए यह बात ही। सिन्हा ने कहा प्रदेश सरकार का लक्ष्य वित्त प्रबंधन को बढ़ावा देने का हैं। वित्त विभाग की वार्षिक ई रिपोर्ट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा वित्त विभाग ने वित्त प्रणाली को ओर पारदर्शी बनाने के लिए नई कवायदें जिसमें बजट इस्टिमेशन एंड एलोकेशन मानिटरिंग सिस्टम को शुरू हैं। इससे इससे मंजूर हुई परियोजनाओं के लिए समय पर धनराशि उपलब्ध हो रही हैं। बिलों को आनलाइन जमा करवाने का सिस्टम सफलतापूर्वक जम्मू- कश्मीर में चल रहा हैं।
उपराज्यपाल ने कहा वह कह सकते हैं कि देश के वित्त प्रणाली में प्रगतिशील सिस्टम को जम्मू कश्मीर अपनाएं हुए हैं। वेब पोर्टल के माध्यम से केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में चल रहे कायों का पता चलता रहता हैं और इससे पारदर्शिता बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा हमारी सरकार शांति, प्रगति, खुशहाली और लोग पहले के मंत्र पर चलते हुए जम्मू कश्मीर को आत्म निर्भर बनाने की तरफ कदम बढ़ा चुकी हैं।