फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 12 Feb 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मीरां साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली किल्लत से परेशान लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। बुधवार को कसबे के लिंक रोड सिंबल के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आवाज बुलंद की। सड़क पर जाम  लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि दस दिनों में चार बार ट्रांसफार्मर जला। इससे साफ है कि विभाग लोगों की दिक्कतों पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। जसविन्द्र सिंह, हरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमीत कौर, दपेन्द्रि कौर, रंजीत कौर का कहना था कि एक माह में बिजली विभाग द्वारा चार ट्रांसफार्मर बदले गए। वर्तमान में दस दिनों से ट्रांसफार्मर जला है, लेकिन विभाग का उस पर ध्यान नहीं है।

लोगाें का कहना है कि अभी गर्मी आई भी नहीं है कि दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभ्ाावित होकर रह गई है। विद्यार्थी भी परेशान हैं। मार्ग जाम कर रहे लोगों का कहना था कि  अभी यह हाल है, तो आगे क्या होगा। उन्हाेंने राज्यपाल एनएन वोहरा से राज्य में बिजली ढांचा ठीक कर लोगों को आपूर्ति सुचारु मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें