गृह विभाग ने विनोद कुमार को उधमपुर, मोहिता शर्मा रामबन और अभिषेक महाजन ने सांबा का एसएसपी की जिम्मेदारी दी। रामबन की एसपी रही पीडी नित्या को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भेजा गया, कुलवीर हांडा एसपी नार्थ बनाए गए।
गृह विभाग ने जम्मू-कश्मीर पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए दस आईपीएस समेत 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें राकेश बलवाल श्रीनगर, विनोद कुमार उधमपुर, मोहिता शर्मा रामबन, और अभिषेक महाजन होंगे सांबा के एसएसपी बनाए गए हैं जबकि रोहित बसकोत्रा को एसपी पुंछ, मोहम्मद असलम को एसपी राजोरी व अब्दुल क्यूम को एसपी डोडा बनाया गया है। इसके अलावा पीडी नित्या को एसपी रामबन से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भेजा गया है।
मुज्जफर अहमद शाह को एसपी ट्रैफिक श्रीनगर का जिम्मा
अब्दुल क्यूम को एसपी डोडा, राजिंदर कुमार कटोच को डीआईजी जम्मू सांबा कठुआ रेंज का एसओ, मुज्जफर अहमद शाह को एसपी ट्रैफिक श्रीनगर, सज्जाद अहमद शाह को आईआर 11 बटालियन का डिप्टी कमांडेंट, इरशाद हुसैन को एएसपी हंदवाड़ा, मशूकर अहमद को एसपी हजरतबल श्रीनगर, पुष्कर नाथ टिक्कू को एएसपी सीआईडी जम्मू, कुलवीर हांडा को एसपी नॉर्थ जम्मू लगाया गया है।
बलवाल उधमपुर जिले के रहने वाले हैं। एनआईए के पुलिस अधीक्षक के रूप में वह 2019 के पुलवामा हमले सहित कई आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच करने वाली टीमों का हिस्सा थे। ऐसा माना जा रहा है कि श्रीनगर में लगातार हो रही आतंकी गतिविधियों के कारण वहां के पुलिस प्रमुख को बदला गया है।
विकास कुंडल होंगे राजोरी के डीसी, शवन जेकेपीसीसी के प्रबंध निदेशक
जम्मू। प्रदेश सरकार ने राजोरी जिले के डीसी राजेश कुमार शवन का तबादला कर उन्हें जम्मू कश्मीर परियोजना निर्माण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया है, जबकि जेकेपीसीसी के वर्तमान प्रबंध निदेशक आईएएस अधिकारी विकास कुंडल राजोरी जिले का नया डीसी बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभागने वीरवार को यह आदेश जारी किया।