फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भूमि अधिग्रहण के एक वर्ष बाद भी लोगों को नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए गए सुरक्षा बांध में आई भूमि का किसानों को एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

वे कई बार ट्रेजरी कार्यालय का चक्कर काट चुके हैं लेकिन हमेशा बजट न होनेे का बहाना बनाया जाता है।
किसान अजीत लाल, कृष्ण लाल, मदन लाल और दौलत राम ने कहा कि उनकी भूमि सुरक्षा बांध में आई है। राजस्व विभाग ने भूमि का मुआवजा बनाकर एसडीएम कार्यालय भेजा था। वहां से जिला ट्रेजरी कार्यालय में भुगतान के लिए भेजा है लेकिन आज तक उन्हें मुआवजे का भुगतान ही नहीं किया गया है। उनके अनुसार कई बार वे जिला ट्रेजरी कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। उन्हें भुगतान ही नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि एक तो उनकी भूमि ले ली गई, वहीं मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। इस बारे में उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया है लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई ही नहीं की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कि 48 किसानों को भूमि के मुआवजे का भुगतान नहीं हो सका है। इसके लिए 83 लाख की देनदारी बकाया है। गत दिसंबर माह के बाद बजट ही नहीं मिला है, जिस कारण भुगतान रुका हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स
बजट न आने से भुगतान रुका है। वित्त विभाग के निदेशक को अपडेट कर दिया गया है। मार्च में लैप्स होने वाले बिलों का भुगतान किया गया है। जैसे ही बजट आएगा, भुगतान कर दिया जाएगा। -
विज्ञापन

निधि गुप्ता
जिला ट्रेजरी अधिकारी सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें