बनिहाल-बडगाम ट्रैक पर कोविड की वजह से स्थगित की गई ट्रेन सेवा को शुरू करने के लिए सोमवार को ट्रायल हुआ। इस दौरान खासकर ट्रैक की जांच-पड़ताल की गई, ताकि सेवा शुरू होने पर कोई तकनीकी परेशानी नहीं आए।
सोमवार सुबह ट्रेन का ट्रायल शुरू होने पर लोगों को जल्द यह सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि महामारी की वजह से ट्रेन बंद होने के बाद से उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले तक सभी समय पर अपना काम निपटा कर गंतव्य तक पहुंच जाते थे। लोगों का कहना है कि जल्द ट्रेन सेवा शुरू करनी चाहिए, ताकि सभी को राहत मिल सके। माना जा रहा है कि इस ट्रैक पर तीन दिन ट्रेन को चलाया जाएगा।