फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम भक्तों के लिए खुशखबरी: जम्मू, कटड़ा, उधमपुर से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन, जानें किस दिन चलेंगी

Fri, 09 Feb 2024 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ट्रेन नंबर 04680 उधमपुर-अयोध्या-उधमपुर ट्रेन 16 फरवरी को उधमपुर से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। रास्ते में ट्रेन जम्मू, कठुआ, पठानकोट, जलंधर कैंट, लुधियाना कैंट से होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
astha special train - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, उधमपुर और जम्मू से अयोध्या के लिए एक-एक विशेष आस्था ट्रेन चलेगी। कुल तीन ट्रेनें चलेगी। उधमपुर से 16, जम्मू से 22 और कटड़ा से अयोध्या के लिए ट्रेन 27 फरवरी को चलेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04680 उधमपुर-अयोध्या-उधमपुर ट्रेन 16 फरवरी को उधमपुर से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। रास्ते में ट्रेन जम्मू, कठुआ, पठानकोट, जलंधर कैंट, लुधियाना कैंट से होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह 22 कोच वाली ट्रेन होगी। वापसी में ट्रेन 18 फरवरी को उधमपुर के लिए रवाना होगी। 

ट्रेन 04610 जम्मू-अयोध्या-जम्मू आस्था स्पेशल 20 जनवरी को जम्मू से सुबह 11:55 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में 22 फरवरी को अयोध्या से जम्मू के लिए रवाना होगी। 22 कोच वाली ट्रेन कठुआ, पठानकोट, जलंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन से होते हुए अयोध्या कैंट रुकेगी। 
विज्ञापन


वहीं, 04606 ट्रेन कटड़ा-अयोध्या-कटड़ा 27 फरवरी को कटड़ा से सुबह 10:25 बजे चलेगी, जबकि वापसी में अयोध्या से 29 फरवरी को रवाना होगी। 22 कोच वाली ट्रेन उधमपुर, जम्मू, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना कैंट से होते हुए अयोध्या कैंट पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें