रेड सिगनल तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिगनल तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने की कवायद शुरू कर दी है।
सोमवार से लोगों के लाइसेंस रद्द होना शुरू कर दिए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर परिवहन विभाग इन लोगों के लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर देगा।
तीन दर्जन से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया गया है ताकि लोग अनिवार्य रूप से ट्रैफिक नियमों को पालन करें।