फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा के रुख ने बढ़ाई भाजपा की उलझन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार को महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में पार्टी के सभी बड़े नेताओं की एक मीटिंग हुई। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन


पीडीपी के सीनियर लीडर नईम अख्तर ने बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि, यह बैठक पार्टी को मजबूत करने और विश्लेषण के लिए बुलाई गई थी। इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई।

नईम अख्तर ने कहा कि, सरकार बनाने के सभी अधिकार महबूबा मुफ्ती के पास हैं। वह जो भी फैसला लेगी वह पार्टी के सभी नेताओं को मान्य होगा। पीडीपी की यह बैठक लगभग 11.30 बजे शुरु हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एजेंडा आफ अलायंस अब भी पवित्र दस्तावेज है

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के न‌िधन के लगभग तीन हफ्तों बाद पीडीपी के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अभी तक यह तय नहीं कर पाई हैं क‌ि भाजपा के साथ गठबंधन जारी रखा जाए या नहीं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शन‌िवार को कहा था क‌ि भाजपा के लिए पीडीपी के साथ चली दस महीने तक सरकार का एजेंडा आफ अलायंस अब भी पवित्र दस्तावेज है। पीडीपी अगर इसे पवित्र दस्तावेज मानती है तो भाजपा के लिए भी यह पवित्र है।

वहीं सरकार को गठन के लेकर पीडीपी की चार शर्तों की भी खबर आ रही थी ज‌िसे पीडीपी को ओर से खार‌िज कर द‌िया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें