फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के रद्द होंगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड सिगनल तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिगनल तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार से लोगों के लाइसेंस रद्द होना शुरू कर दिए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर परिवहन विभाग इन लोगों के लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर देगा।

तीन दर्जन से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया गया है ताकि लोग अनिवार्य रूप से ट्रैफिक नियमों को पालन करें।


विज्ञापन

आरटीओ ने तीन दर्जन को नोटिस जारी किया

ट्रैफिक पुलिस ने करीब दस दिन पहले यह घोषणा की थी कि रेड सिगनल तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे, क्योंकि सिगनल तोड़ने की घटनाओं की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे थे।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने नियम बनाया कि जो कोई सिगनल तोड़ेगा, उसका तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी मोहन लाल ने बताया कि ऐसे 70 लोगों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश आरटीओ से की गई है।

यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आरटीओ अश्विनी खजुरिया का कहना है कि विभाग ने तीन दर्जन लोगों को लाइसेंस रद्द करने के नोटिस जारी कर दिया है। सोमवार से इन लोगों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें