फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का रोजाना चालान का टारगेट 50 से 75 हुआ

Fri, 09 Sep 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर में ट्रैफिक कानून का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस नाके मुस्तैद होंगे ओर गाड़ियों को रोक कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


हर नाके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के चालान काटने का कोटा बढ़ा दिया गया है। रोजाना चालान काटने का 50 तक कोटा रखा गया था। अब इसे बढ़ाकर 75 चालान रोजाना बढ़ा दिया गया है। 

लोगों को अब सावधान रहना होगा। ट्रैफिक कानून और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

सख्ती बरतने के निर्देश

traffic police - फोटो : Amar Ujala
हर नाके पर डिवीजनल ट्रैफिक अफसर (डीटीआई) को चालान काटाने का कोटा बढ़ा दिया है। हर नाके पर मौजूद डीटीआई को आदेश दिया गया है कि वह नाके को मुस्तैद करें। नगर के कई जगह पर ट्रैफिक सिगनल नहीं चल रहे हैं।

ट्रैफिक कानून तोड़ने वालों की गिनती बढ़ रही है। इस मामले में डीटीआई ने बताया कि कई बार 50 चालान भी रोजाना नहीं हो पाते हैं। लोग अब जागरूक हुए हैं।  एसएसपी राजेश भास्कर ने सभी डीटीआई को आदेश दिया है कि वह सख्ती बरतें। सड़क हादसों के कारण कई युवा शिकार हो जाते हैं। इन घटनाओं को कम करने के लिए भी सख्ती जरूरी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें