फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलरोड पर आज से वाहनों की आवाजाही बंद

Thu, 01 Jan 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ जिले को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर अब शुक्रवार से किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। इस मार्ग पर जिले के चंडी माड़ा क्षेत्र से आगे कोई भी वाहन को लेकर आगे नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन


इसका उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश वीरवार को जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद हुसैन मलिक ने जारी किए। उन्होंने संबंधित विभागों और पुलिस को आदेश का सख्ती से पालन करवाने को कहा है।

कोहरे के चलते इस मार्ग पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उधर, इस आदेश के बाद मुगलरोड के रास्ते सवारियां, सेब और सब्जियों की ढुलाई करने वाले वाहन चालकों में निराशा उत्पन हो गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हर बार नवंबर के अंत में क्षेत्र में बर्फबारी होने से मुगलरोड बंद हो जाया करती थी। इस बार आज तक क्षेत्र में मौसम के पूरी तरह साफ रहने के कारण मुगलरोड पर वाहनों की आवाजाही जारी थी।

लेकिन पीर पंचाल की ऊंची चोटियों से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर तापमान के काफी नीचे चले जाने से कई स्थानों पर पाले की चार से आठ इंच मोटी परत जम रही है, जिससे वाहनों के   फिसलने की आशंका बढ़ गई है।
 
हाल ही में मुगलरोड पर कश्मीर की तरफ हीरपुर क्षेत्र में एक यात्री वाहन के फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा पेश न आए, इसलिए जिला मजिस्ट्रेट ने मुगलरोड को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें