फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम से मुश्किल में मुसाफिर

Tue, 31 Jan 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एकतरफा बहाल रहने से जाम की समस्या भी बढ़ी है। मंगलवार सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए छोड़े गए हजारों छोटे बड़े वाहनों से चिनैनी, दोमेल, जखैनी और उधमपुर के बीच भारी जाम रहा। वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


इस बीच जिला उधमपुर के नत्थाटाप, शिवगढ़धार, स्योजधार, लद्दाधार आदि चोटियों पर हिमपात हुआ। घाटी के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। जम्मू और कश्मीर में हल्के बादलों के साथ लगभग दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। आगामी चार फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। 

ट्रैफिक डीएसपी तिलक राज शर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए 2100 से अधिक ट्राक और दो हजार से अधिक यात्री वाहन छोड़े गए। लेकिन उधमपुर के पास कई स्थानों पर छोटे बड़े वाहनों के एक साथ आगे बढ़ने से जाम की स्थिति रही, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। बुधवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहेगा। जम्मू में सुबह घना कोहरा छाने के बाद दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम साफ होने से कश्मीर और जम्मू के कई इलाकों में दिन का पारा सामान्य से ऊपर चला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें