फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद यातायात ठप, प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी

Fri, 20 Jan 2023 11:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू, कठुआ, उधमपुर और रामबन जिले में सुबह से ही बारिश जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 जनवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
नत्थाटॉप पर बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए ठप हो गया है। रामबन जिले के बनिहाल इलाके में कई जगहों पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

विज्ञापन


इसको देखते हुए प्रशासन ओर यातायात पुलिस ने आवाजाही बंद कर दी है। जम्मू, कठुआ, उधमपुर और रामबन जिले में सुबह से ही बारिश जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 जनवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

इसमें 23 जनवरी को कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि कई हिस्सों में बादल भी छाए रहे, जिससे दिन में धूप का अहसास तो रहा है लेकिन रात में ठिठुरन भी बढ़ी है।
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही बारिश जारी है। सुबह के 11 बजे तक कई स्थानों पर हल्की बारिश जारी थी। यहां अधिकतम तापमान 18.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.1, बटोत में 1.1, कटड़ा में 6.8 और भद्रवाह में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कारगिल माइनस 12.7
लेह माइनस 11.4
गुलमर्ग माइनस 7.6
पहलगाम माइनस 4.3
काजीगुंड माइनस 3.4
श्रीनगर माइनस 1.4
कुपवाड़ा माइनस 2.4
कोकरनाग माइनस 4.3

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें