बिलावर उपमंडल की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। बिलावर-फिंतर सड़क के साथ अन्य कई लिंक मार्गों पर एएसआई सतपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाके लगाकर ओवरलोडिंग करने पर दो मिनी बसों के चालान काटे।
कटली सड़क पर तीन वाहन चालकों के पास दस्तावेज न होने पर कंपाउंड चालान किए गए और 15 सो रुपये जुर्माना वसूला गया। एएसआई ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती की गई है। संवाद