फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए किराए में ली गई बसों का नहीं हो पाया भुगतान

विज्ञापन
जम्मू डीसी अंशुल गर्ग जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लाक दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे। संवाद - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। आयुक्त अंशुल गर्ग ने ब्लाक दिवस कार्यक्रम में जाकर विभागों की तरफ से किए जा रहे कार्य की समीक्षा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी जानी।
विज्ञापन

ब्लाक के सामुदायिक भवन में बुधवार को विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे। डीसी गर्ग ने सभी स्टालों का निरीक्षण करने के साथ विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने डीडीसी सदस्यों प्रो. गारु राम भगत, तरणजीत सिंह, विद्या मौटन, बिश्नाह के धर्मेंद्र कुमार और मीरां साहिब ब्लाक के अध्यक्ष दलीप कुमार, आरएस पुरा के तरसेम लाल शर्मा, सुचेतगढ़ तरसेम सिंह सरोच और अन्य लोगाें से इलाके की समस्या जानी। सरपंचों से भी वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की बात कही।
डीडीसी सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन करने के बाद भी लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाया। बीडीसी सदस्य तरसेम सिंह सरोच किसानों को गेहूं की फसल की राहत राशि नहीं मिल पाने का मुद्दा उठाया। डीडीसी सदस्य प्रो. गारु राम भगत ने कहा कि नहरों की सफाई का कार्य फरवरी के अंतिम सप्ताह में आरंभ करवाया गया। जबकि इसे दिसंबर में करवाया जाना चाहिए थे। डीडीसी सदस्य आरएस पुरा ने जर्जर सड़कों की मरम्मत करने कहा कहा। उन्होंने सड़कों को पक्का करने के पहले दोनों तरफ नालियां बनाने की मांग की है। इसके अलावा बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

निकोवाल पंचायत के सरपंच विजय चौधरी ने कहा कि उनकी पंचायत में कई वर्षों से लिफ्ट खराब पड़ी है जिसे जल्द ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि दूसरों ब्लाकों में भी इस तरह का आयोजन करवाया जाए। सरपंच रजनी चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजन में बैठने की व्यवस्था करवाने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, और सड़कों को पक्का करवाने की मांग की। कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम में अधिकारियों के सामने रखी समस्याओं को रखने के बाद भी उनमें काम नहीं हुआ।
सरपंच रविंद्र सिंह, सरपंच रोमेश लाल, सरपंच सुरजीत चौधरी, सरपंच बलाकार सिंह ने कहा कि जमीनी सतह पर विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। आरएस पुरा बस यूनियन के प्रधान लाभ सिंह का कहा कि आरटीओ जम्मू ने सांबा मेें प्रधानमंत्री द्वारा एम्स का शिलान्यास करने के दौरान बस किराए पर ली गई थी। इसका एक साल बाद भी छह लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस बारे में तत्कालीन डीसी समेत अन्य को लिखित में जानकारी दी गई थी। डीसी अंशुल गर्ग ने कहा कि सभी लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया है। समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि की जमीन बेचने पर राजस्व विभाग के पास रिकार्ड है उसकी जांच की जाऐगी। एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा, एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल, तहसीलदार आरएस पुरा गनदीप कुमार, तहसीलदार सुचेतगढ निर्भय शर्मा, तहसीलदार बिश्नाह सोहन लाल राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
---
ब्लाक दिवस अच्छी पहल, समस्याओं का भी समाधान हो
- विजय पुर में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त ने जानी समस्या
विजयपुर। नगर में ब्लाक दिवस के मौके पर आयुक्त अनुराधा गुप्ता ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याओं का जाना। उन्होंने अधिकारियों से पंचायतों में होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। विभिन्न पंचायतों के सरपंचों, पंचों सहित ग्रामीणों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई। कहा कि इस कार्यक्रम में रखी जाने वाली समस्याओं का समाधान नहीं होता। सरपंचों और पंचों ने आरोप लगाया कि आश्वासन देने के अलावा अधिकारी कोई काम नहीं करते। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की तरफ से ब्लाक दिवस कार्यक्रम अच्छी पहल हैं, मगर समस्याओं के समाधान के जरूरी कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने कहा मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में विकास कार्य को लेकर कार्य करवाया गया मगर सरकार की तरफ से कई सालों बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। सड़कों की खस्ता हालत, कंडी क्षेत्र में पानी की किल्लत, लोगों द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण करने के बारे में बताया गया। डीसी अनुराधा गुप्ता ने आश्वासन दिया की आप लोगों की चल रही परेशानियों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह जोहल, सरपंच दलजीत बागल, एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल, एसएसपी सांबा राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें