जम्मू। यातायात पुलिस ने सोमवार के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बनीहाल, नाशरी-दलवास व मारोग–किश्तवाड़ी पत्थर के बीच सिंगल लेन और भारी वाहनों की खराबी के कारण ट्रैफिक धीमा चल रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए सभी ड्राइवरों को लेन अनुशासन का पालन करने और ओवरटेकिंग या गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की है। एडवाइजरी के अनुसार, हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर तय समय में चलने की अनुमति दी जाएगी। नागरोटा (जम्मू) से श्रीनगर की ओर सुबह आठ से 11 बजे, जम्मू के झज्जर कोटली से श्रीनगर की ओर सुबह 9:00 से 12 बजे व श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहन सुबह आठ बजे से 12 बजे तक नाशरी टनल पार करने के लिए कहा गया है। भारी वाहनों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जम्मू से श्रीनगर की ओर कोई भारी वाहन नहीं छोड़ा जाएगा। मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर इन वाहनों को जखैनी (उधमपुर) से नियंत्रित ढंग से श्रीनगर की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा किश्तवाड़, सिंथन, अनंतनाग मार्ग व सोनमर्ग, गुमरी, कारगिल मार्ग और मुगल रोड पर भी केवल बेहतर मौसम और सड़क की स्थिति में तय समय पर यातायात की अनुमति दी जाएगी। संवाद