फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में पहाड़ों पर कल से दो दिन हल्की बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान

Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम पारा 25.9 डिग्री, न्यूनतम 6.6 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी में गुजरती हुई ट्रेन (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के ऊंचे इलाकों में 21 और 24 अक्तूबर को हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 21 से 26 अक्तूबर की शाम तक कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं घाटी में रात का पारा गिर रहा है, जबकि दिन में तेज धूप खिल रही है। यही हाल जम्मू संभाग में है।  

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, कश्मीर में रविवार को भी तेज धूप खिली। हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम पारा 25.9 डिग्री, न्यूनतम 6.6 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम 4.2 डिग्री, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। विभाग ने कहा है कि मौसम अनुकूल है। इसलिए किसान कृषि संबंधी काम पूरे कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें