फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छड़ी मुबारक का पवित्र शेषनाग झील पर पारंपरिक पूजन

विज्ञापन
वीरवार शाम को शेषनाग कैंप में छड़ी मुबारक की पूजा करते संत। संवाद
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ ही छड़ी मुबारक की यात्रा जारी है। बुधवार को चंदनबाड़ी में विश्राम के बाद संत दीपेंद्र गिरी संतों के साथ छड़ी मुबारक लेकर वीरवार को सुबह 7:15 बजे शेषनाग के लिए रवाना हुए। दोपहर में विश्राम स्थल पर पहुंचने से पहले पवित्र शेषनाग झील पर छड़ी मुबारक का पूजन किया गया। रात्रि विश्राम के बाद छड़ी मुबारक शुक्रवार को सुबह पंचतरणी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच दशनामी अखाड़े से सोमवार को पवित्र गुफा के लिए निकली छड़ी मुबारक की यात्रा ने पहलगाम में विश्राम लिया। मंगलवार को सुबह छड़ी मुबारक की पूजा की गई। बुधवार को यात्रा बाबा अमरनाथ की गुफा के लिए निकली और शाम को चंदनबाड़ी पहुंची।
महंत दीपेंद्र गिरी ने बताया कि 8 अगस्त को पंचतरणी में रात्रि विश्राम करने के बाद 9 अगस्त को श्रावण-पूर्णिमा के दिन छड़ी मुबारक अमरेश्वर धाम में प्रवेश करेगी। उसी दिन श्री अमरेश्वर धाम में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन व मुख्य दर्शन होगा। इसके बाद छड़ी मुबारक लौटेगी और तीर्थयात्रा संपन्न होगी।
विज्ञापन

छड़ी मुबारक के साथ देशभर के श्रद्धालु भी दल के साथ हैं। छड़ी मुबारक की यात्रा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अमरनाथ यात्रा औपचारिक रूप से 9 अगस्त को संपन्न होनी थी। बारिश के बाद यात्रा मार्ग खराब होने के कारण 2 अगस्त को दोनों मार्गों बालटाल और नुनवान से यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें